आगामी 14 मई पोखरी में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखण्ड एवम बलूनी हॉस्पिटल देहरादून के द्वारा दिनांक 14 मई 2023 रविवार को प्रात: 9 बजे से 2 बजे तक गोल मार्केट मुख्य स्टेशन पोखरी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में पेट से संबंधित बीमारियों के स्पेशलिस्ट सर्जन एवम जनरल फिजिशियन डॉक्टर्स की टीम रहेगी। शिविर में आवश्यक टेस्ट, डॉक्टर परामर्श एवम दवाइयां निशुल्क रहेंगी। शिविर का उद्घाटन भारतीय जनता युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत द्वारा किया जाएगा। कृपया इस जानकारी को पोखरी नगर व ग्रामीण क्षेत्र एवम आस पास के लोगों तक आप सभी आवश्यक रूप से पहुंचाने का प्रयास करेंगे ताकि शिविर की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंच सके।

You may have missed

Share