ब्रेकिंग न्यूज़ रुद्रप्रयाग । रफ्तार का कहर! कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत


रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


मृतक की पहचान 55 वर्षीय शिव लाल, निवासी ग्राम बोरा, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिव लाल विकास भवन रुद्रप्रयाग में चालक के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी के लिए रुद्रप्रयाग जा रहे थे। वहीं, कार सवार नागनाथ पोखरी की ओर जा रहा था।
हादसे के बाद सड़क पर मचा हड़कंप। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन घटना के करीब एक घंटे बाद भी पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने की बात सामने आई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
पुलिस के मौके पर पहुंचने और जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Share