परमार्थ निकेतन से देवप्रयाग तक गंगा पैदल यात्रा शुरु

संगीता “सपना” बुटोला केदारखंड एक्सप्रेस न्यूज़/आज जनपद पौड़ी गढ़वाल में परमार्थ निकेतन से देवप्रयाग तक के लिए प्राचीन पौराणिक चारधाम पैदल मार्ग पर गंगा पथ यात्रा की शुरु हो गई है। परमार्थ निकेतन के प्रमुख चिदानंद महाराज, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान और यात्रा में शामिल अन्य लोगों द्वारा परमार्थ निकेतन में यात्रा शुरू करने से पहले यज्ञ किया गया। तत्पश्चात यात्रा को रवाना किया गया। यह यात्रा प्राचीन पौराणिक चारधाम पैदल मार्ग को पुनर्जीवित करने से प्रेरित है। इस यात्रा का अंतिम पड़ाव देवप्रयाग रहेगा जहां पर सायं 6 बजे गंगा आरती करते हुए यात्रा का समापन किया जाएगा।

You may have missed

Share