थराली मुख्य बाजार में तहसील प्रशासन, पुलिस टीम, नगर पंचायत और वन विभाग द्वारा निकाली गई तिंरगा रैली

नवीन चन्दोला- थराली/ चमोली ।

हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत आज मंगलवार को थराली मुख्य बाजार में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। आज सुबह लगभग 10:00 बजे नगर पंचायत थराली, अलकनंदा वन प्रभाग थराली, बद्रीनाथ वन प्रभाग थराली, पुलिस प्रशासन और तहसील प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में उप जिलाधिकारी कार्यालय थराली से राड़ीबगड़- केदारबगड़- मुख्य बाजार होते हुए थराली मुख्य बाजार के पुल तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने कथन में आजादी के इतिहास के बारे में बताया और स्थानीय जनता से यह अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में एक तिरंगा अवश्य लगाए। नगर पंचायत थराली के अधिशासी अधिकारी टंकार कौशल ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा तथा नगर पंचायत थराली द्वारा नगरवासियों को तिंरगे झंडे भी बांटे जाएंगे,और मुख्य बाजार में जगह-जगह पर तिंरगे झंडे लगाकर शहीदों को याद किया जाएगा।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार थराली, पंकज कुमार थानाध्यक्ष थराली, बद्रीनाथ वन प्रभाग से खीमानंद खंडूड़ी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी टंकार कौशल, रजनी उनियाल,मनीष जोशी, कमलेश जोशी, महावीर, रोबिन वन विभाग के कर्मचारी, पुलिस टीम, नगर पंचायत कर्मचारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Share