माता-पिता संग स्कूटी से जा रहे 12 साल के बच्चे को हाथी ने सूंड से खींचा, पटककर मार डाला

छात्र अपने माता-पिता के साथ स्कूटी पर बीच में बैठकर आ रहा था। कालू सिद्ध मंदिर से कुछ दूरी पर हाथी ने बच्चे को बीच में से खींचा और पटककर मार डाला।

थानों वन रेंज में कोठारी मोहल्ला जौलीग्रांट निवासी एक छठवीं के छात्र को हाथी ने पटक कर मार डाला। माता पिता ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 4:15 के आसपास की बताई जा रही है। जब कमल थापा और उनकी पत्नी नीलम देहरादून से अपने पुत्र कुणाल थापा (12) को स्कूटी में बीच में बैठकर कालू सिद्ध मंदिर की तरफ आ रहे थे।

You may have missed

Share