कुलदीप राणा ‘आजाद’ kuldeep Rana Aazad उत्तराखंड में बने बड़ी हस्ती, पत्रकारिता और राजनीति में बनाया अहम मुकाम



उत्तराखंड। उत्तराखंड की पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके युवा पत्रकार कुलदीप राणा ‘आजाद’ आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। दमदार आवाज, बेबाक अंदाज और जनपक्षीय पत्रकारिता के कारण उन्होंने प्रदेशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। सोशल मीडिया से लेकर जमीनी रिपोर्टिंग तक, कुलदीप राणा आजाद ने हमेशा आम जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाया है।


चमोली जिले के पोखरी तहसील अंतर्गत खन्नी गांव में 15 जुलाई 1992 को जन्मे कुलदीप राणा आजाद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता रघुवीर सिंह राणा और माता सतेश्वरी देवी ने कठिन परिस्थितियों में उनका पालन-पोषण किया। गांव के प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज तिलकनगर तिलवाड़ा से हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी की।
पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी के मार्गदर्शन से शुरू हुआ। वर्ष 2008 में ‘अनिकेत’ समाचार पत्र से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले कुलदीप ने धीरे-धीरे अपनी मेहनत और ईमानदार कार्यशैली से मीडिया जगत में खास पहचान बनाई। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अन्नसूया प्रसाद मलासी से उन्होंने पत्रकारिता के महत्वपूर्ण गुर सीखे।


वर्ष 2014 में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कदम रखा और प्राइम न्यूज़ टीवी चैनल से जुड़े। इसके बाद दैनिक जागरण, अमर उजाला, तहलका इंडिया न्यूज़, लाइव टुडे, APN News, नेटवर्क10, खबरें अभी तक, VIP न्यूज़ और संवाद365 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। साथ ही ‘अनिकेत’ समाचार पत्र में कार्यकारी संपादक की जिम्मेदारी भी निभाई।
वर्ष 2019 में कुलदीप राणा आजाद ने अपने स्वतंत्र न्यूज़ चैनल ‘केदारखण्ड एक्सप्रेस’ की शुरुआत की। यह समाचार पत्र पहले त्रैमासिक और बाद में साप्ताहिक रूप में प्रकाशित हुआ। डिजिटल मीडिया पर भी ‘केदारखण्ड एक्सप्रेस’ ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की और उत्तराखंड के जनसरोकारों को नई आवाज मिली।
पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2022 में उन्हें प्रतिष्ठित ‘चंद्रकीर्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मंदाकिनी घाटी के सुप्रसिद्ध पत्रकार स्वर्गीय चंद्रप्रकाश भट्ट की स्मृति में प्रदान किया जाता है।
वर्ष 2024 में कुलदीप राणा आजाद ने देश के प्रतिष्ठित चैनल दूरदर्शन समाचार में बतौर रिपोर्टर कार्यभार संभाला। वहीं वर्ष 2025 में उन्हें रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति का अध्यक्ष चुना गया। वर्तमान में कई युवा पत्रकार उनके नेतृत्व में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।


पत्रकारिता के साथ-साथ राजनीति में भी उन्होंने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। वर्ष 2025 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में उन्होंने चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के वल्ली वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और पांच प्रतिद्वंद्वियों को हराकर 65 वोटों से शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद वर्ष 2026 में उन्हें क्षेत्र पंचायत संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
आज कुलदीप राणा ‘आजाद’ उत्तराखंड में पत्रकारिता और राजनीति दोनों क्षेत्रों में एक उभरते हुए प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में देखे जा रहे हैं।

You may have missed

Share