मंत्री भरत सिंह चौधरी के निरंतर प्रयासों सेमलता–डूंगरा–कफना मोटर मार्ग पर पुल निर्माण को ₹6.36 करोड़ की स्वीकृति,

रुद्रप्रयाग। पश्चिम भरदार क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों और मंत्री भरत सिंह चौधरी के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप विकास के दो महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति मिली है। सेमलता–डूंगरा–कफना मोटर मार्ग पर पुल निर्माण को ₹6.36 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में निर्मित सेमलता–डूंगरा–कफना मोटर मार्ग पर सेमलता-डूंगरा के मध्य भरदारी गाड़ पर प्रस्तावित पुल का निर्माण धनराशि के अभाव में रुका हुआ था। क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए लगातार प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप पुल निर्माण के लिए ₹6.36 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा, जिससे आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि क्वीलाखाल–सौदा लिफ्ट पम्पिंग पेयजल योजना भी जल्द होगी शुरू होगी। भरदार क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मंदाकिनी नदी से क्वीलाखाल–सौदा लिफ्ट पम्पिंग पेयजल योजना का कार्य वन विभाग की स्वीकृति के कारण रुका हुआ था। अब NPV के रूप में पेयजल निगम द्वारा ₹85 लाख की धनराशि वन विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। सितंबर माह से योजना का कार्य प्रारंभ होगा। जिससे आने वाले समय में भरदार क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा। एक जनसेवक के रूप में क्षेत्र की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को गति देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी।

You may have missed

Share