बोलेरो दुर्घटना, दो की मौत एक एक घायल,

चमोली । जोशीमठ- नीती मोटर मार्ग पर सुराईथोटा भापकुण्ड पागती पुल के समीप एक बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है । जबकि एक घायल हो गया है। उक्त सूचना पर सुराईथोटा व तपोवन से पुलिस बल व sdrf की टीम घटना स्थल पर पहुंची ।


बताया गया की घटना बीती रात की है । उपरोक्त तीनों व्यक्ति CPPPL कम्पनी के कार्य हेतु बुलेरो से कर्मचारियों व मशीनों की देखरेख करने वाले कर्मियों की चैकिग करने हेतु निकले थे। किन्तु पुराना भापकुण्ड पुल के पास उक्त वाहन अनियन्त्रित होकर सडक से करीब 40 फीट नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसकी सूचना आज सुबह स्थानीय व्यक्तियों द्वारा CPPL कैम्प मे जाकर दी गयी। स्थानीय पुलिस एवं एसडीआरएफ द्वारा मृतकों के शवों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ज्योतिर्मठ लाया गया। है। जबकि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के लिये रेफर किया गया है। दोनों मृतक व घायल मृतक जम्मू, कश्मीर यह रहने वाले हैं ।

You may have missed

Share