जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के लिए 14 अगस्त को होगा मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनपद में 14 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। जिसके बाद 14 अगस्त को मतगणना कार्य भी पूर्ण किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तय कार्यक्रम के तहत जनपद चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, उप प्रमुख एवं कनिष्ठ प्रमुख पदों पर 11 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। जिसके पश्चात 3 बजकर 30 मिनट से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। 12 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। जिसके बाद 14 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से 3 बजे तक मतदान तथा मतदान के पश्चात मतगणना कार्य पूर्ण किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, जनपद चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, उप प्रमुख एवं कनिष्ठ प्रमुख पदों पर आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है, जो मतगणना की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने जनपद के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन कार्य हेतु आवश्यक तैयारियां समय एसे पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

You may have missed

Share