भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ब्राह्मण थाला में चलाया महा जनसंपर्क अभियान

राजेश्वरी राणा केदारखंड एक्सप्रेस न्यूज़/ विकासखंड के ग्राम पंचायत ब्राह्मण थाला में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्र की भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ महाजनसंपर्क अभियान चलाया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ग्रामीणों को भाजपा की रिति नीतियों के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश की सुरक्षा के साथ साथ आम जनता का कल्याण कर सकती है। भाजपा की डबल इंजन सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। गरीबों के लिए कई लाभकारी योजनाएं लेकर आई है जिसमें किसान पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना,हल घर नल, सहित विभिन्न आयोजनाओं के बारे में जानकारी दी आमजन को इन योजनाओं का फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं को घर -घर तक पहुंचाये जिससे गरीबों को इनका लाभ मिल सके। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, रमेश चौधरी, महामंत्री भरत चौधरी, अमरसिंह, ग्राम प्रधान दीपक थपलियाल, गजपाल बर्त्वाल सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

You may have missed

Share

You cannot copy content of this page