हादसा : नारायणबगड़ चोपता मोटर मार्ग पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

शुक्रवार देर रात नारायणबगड़ चोपता मोटरमार्ग पर कार दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। कार में चालक अकेला ही सवार था , ग्रामीणों ने राहत बचाव का कार्य कर चालक को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल ले गये, लेकिन अस्पताल लाते लाते समय चालक उपेंद्र सिंह (उम्र 28 वर्ष) निवासी चोपता ने दम तोड़ दिया।
फिलहाल पुलिस द्वारा पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए युवक के शव को भेजा जा रहा है। दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। जबकि परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

You may have missed

Share