पूर्व प्रधानाचार्य नंदराम थपलियाल ने अपने पिता स्वर्गीय कलीराम थपलियाल की स्मृति में “कली छात्रवृत्ति” से अब तक 12 छात्र -छात्राओं को किया लाभान्वित

रिपोर्ट-नवीन चन्दोला/थराली/चमोली।

विकासखंड थराली के सूना गांव निवासी पूर्व प्रधानाचार्य नंदराम थपलियाल ने अपने पिता स्वर्गीय कलीराम थपलियाल की स्मृति में वर्ष 2021 से कली छात्रवृत्ति प्रारंभ की है, जिसमें प्रत्येक वर्ष छात्र-छात्राओं को कली छात्रवृत्ति दी जाती हैं। पूर्व प्रधानाचार्य नंदराम थपलियाल ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की वार्षिक आय 50000 से कम हो और जिन छात्र-छात्राओं के हाई स्कूल परीक्षा में 65% से अधिक अंक प्राप्त हो उन्हें 2 वर्ष के लिए 1000 रुपए प्रतिमाह कली छात्रवृत्ति दी जाती है।

नंदराम थपलियाल ने बताया वर्ष 2021 से आज तक 12 छात्र-छात्राओं को यह छात्रवृत्ति दी गई है, प्रत्येक वर्ष दो छात्र तथा दो छात्राओं का चयन कली छात्रवृत्ति के लिए किया जाता है, वर्ष 2021 में भावना, प्राची गड़िया, लक्ष्मण सिंह,करन सिंह, वर्ष 2022 में लक्ष्मी भण्डारी, सन्तोषी, उदय जोशी, प्रशांत देवराड़ी, वर्ष 2023 में हंसिका, प्रियांशी,शिवम पंत, आयुष पुरोहित छात्र – छात्राओं को कली छात्रवृत्ति से लाभान्वित किया गया है,

और वर्ष 2024 में भी छात्र – छात्राओं को कली छात्रवृत्ति दी जाएगी। पूर्व प्रधानाचार्य नंदराम थपलियाल की यह पहल अनोखी है जिसमें वह स्वयं द्वारा होनहार छात्र छात्राओं को कली छात्रवृत्ति दे रहे हैं।

You may have missed

Share

You cannot copy content of this page