चमोली हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

लोकेन्द्र रावत केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़/राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में आज एक शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में चमोली कस्बे में हुई हृदय विदारक विद्युत हादसे के मृतकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।शोक सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो. स्वाति ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और हम भगवान से मृत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

You may have missed

Share