गौचर मेले मंच पर द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली द्वारा लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर



गौचर। द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल, सतपुली द्वारा गौचर मेला मंच में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।


शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आंखों से संबंधित समस्याओं की जांच एवं परामर्श दिया गया। बीपी और शुगर की निःशुल्क जांच भी की गई। इसके अतिरिक्त हर्निया, पाइल्स, कान, नाक, गला तथा पित्त की थैली में पथरी जैसी समस्याओं से पीड़ित लोगों को भी विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए।


अस्पताल में भर्ती अथवा सर्जरी की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों के लिए निःशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर विशेष सहयोग सुनील पंवार (अध्यक्ष जन कल्याण लोक सेवा समिति गौचर, जिला महामंत्री व्यापार मंडल चमोली एवं सामाजिक कार्यकर्ता), इन्दू पंवार (पूर्व डीपीसी सदस्य चमोली), भानु प्रकाश नेगी (हिमवंत प्रदेश न्यूज) तथा दीपक गुसांई (हंस फाउंडेशन) का रहा।

You may have missed

Share