उच्च शिक्षा में अब AI सहित कुछ अन्य विषय पाठ्यक्रम में होंगे शामिल, विभाग ने किया रोडमैप तैयार

उच्च शिक्षा में अब एआई सहित कुछ अन्य विषय पाठ्यक्रम में शामिल होंगे। विभाग की ओर से इसके लिए रोडमैप तैयार किया गया है।

उच्च शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित कुछ अन्य विषय पाठ्यक्रम में शामिल किए जाएंगे। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर विभाग की ओर से इसके लिए रोडमैप तैयार किया गया है।उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एआई समय की जरूरत है।

स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में भविष्य के लिए एआई कई लाभ प्रदान करता है। संयुक्त निदेशक आनंद सिंह उनियाल के मुताबिक महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को इसकी बेसिक जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा भारतीय ज्ञान प्रणाली के तहत दर्शन, विज्ञान, गणित कला, साहित्य और आयुर्वेद जैसे विभिन्न विषयों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

Share