2 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

0

 2 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार 

राजेश्वरी देवी/केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

पोखरी। अबैध शराब कारोबारियों के खिलाफ थाना पुलिस पोखरी ने  छेडा अभियान। पोखरी कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर विंग्ड में भैरो मंदिर के पास से एक   व्यक्ति को 2 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार। 


आजकल विकास खण्ड के तहत थानाध्यक्ष ध्वज वीर सिंह पंवार के नेतृत्व में थाना पुलिस पोखरी द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है ,इसी कड़ी में थानाध्यक्ष ध्वज वीर सिंह पंवार के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग के दौरान कल शाम को  पोखरी कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर विनगढ में भैरो मंदिर के पास से एक व्यक्ति को   वाहन सेलेरियो कार नंबर UK11A8036  के साथ  2 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 


यह व्यक्ति काफी समय से अबैध अंग्रेजी   शराब की तस्करी क्षेत्र में कर रहा था , उक्त व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है ,यह जानकारी थानाध्यक्ष ध्वज वीर सिंह पंवार ने दी है , चेकिंग अभियान में  थानाध्यक्ष  ध्वजवीर सिंह पंवार – का० 46 सीपी नीतीश कुमार

का० 38 सीपी विक्रम खेड़ा शामिल थे , पुलिस की इस कार्यवाही से अबैध अंग्रेजी शराब का कारोबार करने वाले तस्करो में हड़कंप मचा हुआ है । फोटो सलंग्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share