14 नवंबर को कोठगी नर्सिंग का शिलान्यास-भूमि पूजन करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी

0


14 नवंबर को कोठगी नर्सिंग का शिलान्यास-भूमि पूजन करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी

विधायक भरत सिंह चौधरी ने लिया कोठगी में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण स्थल में तैयारियों का जायजा।

विगत लंबे समय से अगस्तमुनि विकासखंड के कोठगी में नर्सिंग कॉलेज की निर्माण की मांग की जा रही थी। जो अब पूरी होती हुई धरातल पर दिख रही है। स्थानीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने बताया की 14 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत कोठगी में नर्सिंग कॉलेज के शिलान्यास/भूमि पूजन करेंगे। और विधिवत नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। 


उन्होंने कहा कि वो पिछले कार्यकाल से ही नर्सिंग कॉलेज के लिए लगातार प्रयासरत थे। सरकार ने विगत 3 माह पूर्व ही कॉलेज निर्माण के लिए 18 करोड़ की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की थी। जिसके लिए ब्रीडकुल को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। 


विधायक भरत सिंह चौधरी स्वयं कोठगी में जाकर नर्सिंग कॉलेज के शिलान्यास/भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह जनपद के लिए एक बड़ी सौगत है। नर्सिंग कॉलेज के बनने से जनपद के बच्चों को नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ मे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share