नगर का विकास कर,आदर्श नगर पंचायत बनाना है:लक्ष्मी प्रसाद पंत।

0
Share at

 नगर का विकास कर,आदर्श नगर पंचायत बनाना है:लक्ष्मी प्रसाद पंत। 

नगर पंचायत पोखरी मे ढेड करोड का काम चल रहा है।

राजेन्द्र असवाल पोखरी:

केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़ 

नगर मुख्यालय मे विकास के निर्माण कार्यो से नगर क्षेत्र मे रौनक बढ़ने लगी है। वर्तमान समय मे यहां मुख्यालय पर पैदल सड़को पर टाइल्स लगाये जा रहे है। इससे जहां आने जाने की सुविधाए उपलब्ध हो रही है, वही नगर के विकास मे एक रौनक आ रही है।इसके अलावा यहां मुख्यालय पर पानी की निकासी के लिए मोटर मार्ग पर पक्की नाली का निर्माण कर स्कपर से बाहर के एरिए तक नाला निर्माण किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद पंत ने कहा कि मुख्यालय सहित नगर के सभी सात वार्डो मे पोखरी एक व दो ,विशाल, गुनियाला,नखोलियाना, देवर, देवस्थान मे नाली निर्माण व आन्तरिक रास्तोका पक्का निर्माण व टाइल्स लगायी जा रही है, रास्तो व टाइल्स की लागत करीबन एक करोड रुपया है। और नाला निर्माण का कार्य चल रहा है।जिसकी लागत पच्चास लाख रुपए है। यानी कि ढेड करोड का काम चल रहा है। उन्होने कहा कि नगर का विकास कर ,एक आदर्श नगर पंचायत बनायी जायेगी।नगर पंचायत के ईओ संजय रावत व तकनीशियन नारायण प्रसाद टमटा ने संयुक्त रूप से कहा वे लगातार सातो वार्डो मे चल रहे निर्माण कार्यो की गुणवत्ता का समय-समय पर निर्माण स्थलो पर जाकर निरीक्षण कर रहे है, और ठेकेदारो को चेतावनी दी जा रही है, कि घटिया निर्माण कार्यो पर किसी प्रकार का समझौते नही किया जायेगा।उन्होने कहा कि रास्तो पर कई स्थानो पर मकानो से आने वाले पानी की निकासी भी की जायेगी। कहा कि इसके अलावा जिन वार्डो मे जो भी विकास कार्यो की जरूरत होगी उन्हे वरीयता दी जायेगी।फोटो:-संलग्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed