राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग कीनई सरकार से भी लगी है उम्मीद

0
Share at


राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग कीनई सरकार से भी लगी है उम्मीद 

डैस्क : केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

रूद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग ने एक अति आवश्यक बैठक आहूत कीl  जिसमें राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे  के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत के नेतृत्व में  पुरानी पेंशन बहाली के लिए अखिल भारतीय स्तर पर जो आंदोलन किए गए हैं उसी के परिणाम स्वरूप आज राजस्थान की लोकप्रिय सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली  की घोषणा की है।  

उन्होंने कहा राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करते हैं राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत, अध्यक्ष अनिल बडोनी. प्रदेश महामंत्री सीताराम पोखरियाल. गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत, महासचिव नरेश कुमार भट्ट  का विशेष आभार व्यक्त करते हैं| आपके  नेतृत्व में  उत्तराखंड में पुरानी पेंशन  अवश्य बहाल होगी।

 उत्तराखंड में भी पुरानी पेंशन बहाल होगी यह विश्वास रखते हुए बैठक में  जनपदीय मुख्य संरक्षक  शंकर भट्ट संरक्षक रणवीर सिंन्धवाल अध्यक्ष अंकित रौथाण महासचिव अंकुश नौटियाल  महिला उपाध्यक्ष रश्मि गौड़,नीलम बिष्ट  शशि बिष्ट चौधरी, अतुल शाह,उमेश गार्ग्य, दुर्गा प्रसाद भट्ट,रणजीत शाह, कैलाश गार्ग्य, प्रवीण  घिल्डियाल,   अंकित रावत ,अनिता राणा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed