ब्रेकिंग न्यूज़ : कर्णप्रयाग में अज्ञात महिला ने पोखरी पुल से लगाई छलांग

0
Share at


ब्रेकिंग न्यूज़ :  कर्णप्रयाग में अज्ञात महिला ने पोखरी पुल से लगाई छलांग 


संदीप बर्त्वाल/केदारखंड एक्सप्रेस

कर्णप्रयाग। आज  सुबह 9 बजे के करीब एक महिला ने कर्णप्रयाग के पोखरी पुल से अलकनंदा नदी में छ्लांग लगा दी। मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि महिला काफी देर से पुल पर खड़ी थी। अचानक से महिला ने पुल के किनारे बने रेलिंग पर चढ़ गई। आसपास के लोगो ने जैसे महिला को देखा तो वे दौड़ कर महिला को पकड़ने की कोशिश करने लगे। लेकिन महिला ने तब तक नदी में कूद मार दी। जिसके बाद देखते ही देखते महिला अलकनंदा के तेज बहाव में बह गई। 

फिलहाल महिला लापता चल रही है और महिला के बारे में कोई पता नही चल पाया है। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है महिला काफी देर तक पुल पर खड़ी थी और हटाने की महिला पुल की रेलिंग पर चढ़कर कूद मार दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed