चमोली में बादल फटने से तबाही, तमक नाला उफान पर; देखते ही देखते बह गया पुल

नीती घाटी में भारी बारिश का कहर, आवाजाही ठप; BRO कर्मचारी के लापता होने की सूचनाचमोली।

उत्तराखंड के चमोली जिले की सीमांत नीती घाटी में सोमवार को भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए। तेज बारिश के चलते तमक नाला अचानक उफान पर आ गया और पानी का तेज बहाव इतना बढ़ गया कि सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा बनाया गया तमक पुल देखते ही देखते बह गया। घटना का वीडियो भी सामने

आया है, जिसमें उफनते नाले का रौद्र रूप और पुल के बहने का भयावह मंजर दिखाई दे रहा है।जानकारी के मुताबिक, तमक नाले में अचानक आए तेज बहाव की चपेट में आने से नीती घाटी को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त होकर बह गया। पुल के बहने के बाद क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है और सीमांत क्षेत्र का संपर्क बाधित हुआ है।वहीं, घटना के दौरान BRO के एक कर्मचारी के लापता होने की भी सूचना सामने आई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से स्थिति पर नजर रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

घटना के वीडियो में तमक नाले का तेज बहाव पुल से टकराता दिखाई दे रहा है। कुछ ही क्षणों में पानी के भारी दबाव के चलते पुल बह गया। इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून के दौरान अचानक बढ़ने वाले जलस्तर और प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को सामने ला दिया है।फिलहाल प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्र में स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

You may have missed

Share