कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष की घोषणा

0

 कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष की घोषणा 

केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

नवीन चंदोला/ थराली

आखिर काफी दिनों की जद्दोजहद और मंथन के बाद कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए भाजपा से कांग्रेस में लौटे दलित चेहरे यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष के महत्वपूर्ण पद पर बिठाया हैं, इसके साथ ही युवा तुर्क के रूप में विख्यात करन मेहरा को संगठन में प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कांंग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी दी हैं।

पुष्कर सिंह धामी को खटीमा से पराजित करने वाले युवा नेता भुवन कापड़ी को सदन में उपनेता की जिम्मेदारी दी है। माना यह जा रहा है कि कांग्रेस का कुमाऊं और कुमाऊं के तराई में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा हैं, जिसका इनाम क्षेत्र को मिला हैं, जबकि गढ़वाल से प्रदेश अध्यक्ष रहे गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को कोई जिम्मेदारी नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में गुट संतुलन को साधने के लिए यह खेल खेला गया हैं सब हरीश रावत और प्रीतम सिंह गुट को पूरी तरह से साधने के लिए हरीश रावत के नजदीक समझे जाने वाले यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है वहीं प्रीतम सिंह के करीब माने जाने वाले करन मेहरा और भुवन कापड़ी को प्रदेश अध्यक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष बनाया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share

You cannot copy content of this page