उत्तराखंड भ्रमण के दौरान शनिवार 9 अक्टूबर को पूर्वाहन में नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ प्रदेश के सुनियोजित विकास से सम्बन्धित विषयों पर विचार विमर्श करेंगे।

0

इस अवसर पर नियोजन विभाग एवं नीति आयोग के स्तर पर प्रदेश से सम्बन्धित विषयों पर प्रस्तुतीकरण भी दिया जाएगा, साथ ही राज्य के सतत विकास लक्ष्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट् भी लांच किया जाएगा। विचार विमर्श के दौरान मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं नीति आयोग के उपाध्यक्ष  राजीव कुमार द्वारा भी अपने विचार रखे जाएंगे।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष द्वारा इसके पश्चात वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में ही कृषक संस्थानों के साथ बैठक आयोजित की गई है जिसमें प्राकृतिक खेती आदि विषयों पर प्रस्तुतीकरण भी दिया जाएगा। नीति आयोग के उपाध्यक्ष द्वारा अपराह्न में बीजापुर अतिथि गृह के सभागार में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, विश्वविद्यालयों एवं प्रशासनिक संस्थानों, विभिन्न स्कूलों तथा सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों से भी वार्ता का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share

You cannot copy content of this page