उपचुनाव…बजीरा जिला पंचायत सीट पर भाजपा समर्थित नीता बुटोला को मिली बड़ी जीत

रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड के अंतर्गत बजीरा न्याय पंचायत वार्ड संख्या आठ की रिक्त जिला पंचायत सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी नीता बुटोला ने बड़ी जीत हासिल की। नीता बुटोला ने कांग्रेस समर्थित नीलम बुटोला को 1111 मतों के बड़े अंतर से हराया। यह सीट पूर्व जिला पंचायत सदस्य के निधन के बाद रिक्त हुई थी।

You may have missed

Share