राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा रुद्रप्रयाग के शिक्षकों ने दिया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन

Share at
करन महारा को ज्ञापन सौंपते शिक्षक

रूद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा रुद्रप्रयाग के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के द्वारा आज प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस उत्तराखंड करण माहरा को पुरानी पेंशन बहाली हेतु एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कांग्रेस पार्टी से मांग की गई कि उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहुत आवश्यक है तथा उत्तराखंड में भी अन्य राज्यों की तरह पुरानी पेंशन बहाल की जानी चाहिए।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की विगत 8 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री आवास कूच में पुलिस लाइन में गिरफ्तार हुए समस्त शिक्षक कर्मचारी साथीयों को कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह जी,पूर्व विधायक मनोज रावत, विजयपाल सजवाण, राजकुमार व संगठन के लालचंद आदी। ने बुरे वक्त में साथ व समर्थन दिया उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद तथा सरकार के कुत्सित कुकर्म के लिए घोर भर्त्सना करता है।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा एकमात्र मांग 1 अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली हो क्योंकि एनपीएस न्यू पेंशन स्कीम किसी भी शिक्षक कर्मचारी के लिए सुरक्षित बुढ़ापा सुरक्षित भविष्य प्रदान नहीं करती है इसलिए सभी शिक्षक एवं कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि हमारी सरकार से एक ही मांग पुरानी पेंशन बहाली है। आज के कार्यक्रम में ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के प्रांतीय कोषाध्यक्ष रणवीर सिंधवाल मंडलीय महासचिव नरेश कुमार भट्ट,आशीष शुक्ला, के0एन0 त्रिपाठी,दीपक पुरोहित, दुर्गा प्रसाद भट्ट, रामसिंह,लक्ष्मण सिंह नेगी, मातबर सिंह बिष्ट, दुर्गा प्रसाद पांडे,बलवीर सिंह,दिनेश बिष्ट,नरोत्तम नौटियाल, आदि उपस्थित रहे |

You may have missed