ब्रेकिंग न्यूज़ रुद्रप्रयाग : महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, लापता
![](https://i0.wp.com/kedarkhandexpress.in/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240320-WA0057-1.jpg?resize=640%2C420&ssl=1)
–कुलदीप राणा आजाद/रूद्रप्रयाग
रूद्रप्रयाग। आज बुधवार को रुद्रप्रयाग के बेलणीपुल के निकट से एक अज्ञात महिला ने अलकनंदा और नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने महिला को काफी आगे तक बहते हुए देखा। सूचना पर कोतवाली पुलिस आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची किंतु महिला का कोई पता नहीं चल सका है।
रुद्रप्रयाग के कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि पुलिस कोई स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई की एक महिला द्वारा बेलणीपुल के नजदीक से अलकनंदा नदी में महिला ने कूद मारी जिसके बाद से वह लापता है। महिला की ढूँढ खोज की जा रही है। महिला के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।