ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने जनपद स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन, अगस्त्यमुनि में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। साथ ही जिलाधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी वेयरहाउस संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा प्रवेश नियंत्रण प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान हरीश गुसांई एवं मोहन सिंह रौतेला (प्रतिनिधि, इंडियन नेशनल कांग्रेस रुद्रप्रयाग), श्रीनंद जमलोकी एवं मनोज राणा (प्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी रुद्रप्रयाग), उप जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग सोहन सिंह, तहसीलदार रुद्रप्रयाग, जिला निर्वाचन कार्यालय रुद्रप्रयाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may have missed

Share