थराली में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी का कार्यकताओं ने किया स्वागत

नवीन चन्दोला/थराली।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने चमोली जनपद के थराली पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। देरी से पहुचने के बाबजूद भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बेसब्री से बलूनी का इंतजार करते रहे। जैसे ही बलूनी थराली पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने थराली के अपर बाजार में उनका जोरदार स्वागत किया। बाद में बलूनी रात्रि विश्राम हेतु ग्वालदम चले गए।

इस दौरान बलूनी स्थानीय लोगो से मिले और उनसे भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए दिखाई दिए । इस दौरान उनके साथ दर्जा धारी मंत्री रमेश गड़िया, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती,रणजीत नेगी,राकेश भारद्वाज आदि सम्मलित थे।

You may have missed

Share