गहरी खाई में गिरा वाहन ,2 की मौत,7 घायल

केदारखंड एक्सप्रेस न्यूज़/ग्वालदम कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर थराली से 15 किमी दूर घनियालधार के समीप तक़रीबन 11 बजकर 15 मिनट पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई मे जा गिरा। वाहन मे कुल 9 लोग सवार थे जिनमे से 2 लोगो की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकी अन्य 7 लोग् घायल हो गये ,थाना थराली पुलिस ने एसएसबी ग्वालदम के जवानों और स्थानीय लोगो की मदद से राहत बचाव कार्य कर घायलों को खाई से बाहर निकाला।

घायलों मे 3 लोग गंभीर घायल बताये जा रहे हैं जिन्हे पीएचसी ग्वालदम मे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है । वहीं थानाध्यक्ष थराली देवेंद्र रावत ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है उन्होंने कहा कि चालक के बयानों के अनुसार मोड़ पर गाड़ी के स्लिप होने और गाड़ी का स्टेयरिंग लॉक होने की वजह से हादसा हुआ और वाहन गहरी खाई में जा गिरा

You may have missed

Share