चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीम की गई गठित
चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीम की गई गठित
केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़
चमोली
दिनांक 1/7/2022 को थाना थराली पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 21/2022 धारा 379 IPC व दिनांक 2/7/2022 को थाना थराली पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 22/2022 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसके कुशल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली के आदेश पर ।
क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग के पर्यवेक्षण में उक्त चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई तथा दिनांक 3/7/2022 को सीसीटीवी सर्विलेंस एवं अन्य स्रोतों के माध्यम से उक्त घटना में लिप्त चोरी की मोटरसाइकिल संख्या UK18L0805 ,एंपलीफायर व अन्य विधुत उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा
नाम/पता अभियुक्त बलदेव लाल पुत्र दीवानी लाल निवासी ग्राम चोपड़ा तहसील व जनपद रुद्रप्रयाग उम्र 50 वर्ष
अपराध की प्रकृति -अभियुक्त मोटरसाइकिल चलाने का शौकिया है जिसके द्वारा पूर्व में भी जनपद चमोली में उक्त प्रकार के अपराध किए गए हैं जिसके द्वारा मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर शातिर तरीके से चोरी की जाता है
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा
उप निरीक्षक नवीन नेगी
उपनिरीक्षक जसपाल गुसाईं कॉन्स्टेबल हरीश कुमार
आपराधिक इतिहास
(1) मु अ स 8/2019 धारा 379 थाना पोखरी
(2) मु अ स 12/2019 धारा 379 कोतवाली कर्णप्रयाग (3) मु अ स 21/2020 धारा 379 थाना थराली (4) मु अ स 21/2022 धारा 379 थाना थराली (5) मु अ स 22/2022 धारा 379 थाना थराली