पहाड़ की बेटी का पंच!– चमोली की आयुषी भट्ट हिसार में राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में दिखायेगी अपना दमखम

0

 

पहाड़ की बेटी का पंच!– चमोली की आयुषी भट्ट हिसार में राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में दिखायेगी अपना दमखम


रिपोर्ट ,,/संदीप बर्त्वाल पोखरी ( चमोली)


मूल रूप से जनपद चमोली के पोखरी ब्लाक के ढामक गांव निवासी और वर्तमान देहरादून में निवासरत आयुषी भट्ट का बचपन से ही खेलो के प्रति गहरा लगाव रहा। आयुषी स्कूली प्रतियोगिता के राष्ट्रीय खेलो में जूनियर स्तर पर बास्केटबाॅल खेल चुकी है़। व्यक्तिगत स्पर्धा में ज्यादा रूचि होंने के कारण आयुषी ने बास्केबाॅल को छोड़कर बाक्सिंग को कैरियर के रूप में चुना। आयुषी को जल्द ही इसमें सफलता भी मिली। आयुषी उत्तराखण्ड से राष्ट्रीय जूनियर बाक्सिंग 2016 के लिऐ चुनी गयी। जिसके बाद आयुषी ने कभी भी पीछे मुड़कर नही देखा। अब अयुषी राष्ट्रीय सीनियर महिला बाक्सिंग प्रतियोगिता के 57 किलो भार वर्ग में उत्तराखण्ड क़ा प्रतिनिधित्व करेंगी। ये प्रतियोगिता 21 से 28 अक्टूबर में हरियाणा के हिसार में आयोजित होंगी। आयुषी भट्ट डी.ए.वी पी. जी. कालेज की बी. ए. तृतीय वर्ष की छात्रा है़ एवं  देहरादून के गौतम बाक्सिंग क्लब गढ़ी कैंट से प्रशिक्षण ले रही है़। इससे पूर्व आयुषी हरियाणा के रोहतक से भी बाक्सिंग में प्रशिक्षण ले चुकी है़। आयुषी के पिताजी गृहमंत्रालय अर्द्धसैनिक बल मै अपनी सेवाएं दे रहें है़ वा माता गृहणी है़। आयुषी दो बहन और एक भाई हैं। हमारी ओर से आयुषी भट्ट को हिसार में राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के लिए ढेरों बधाइयाँ। आशा और उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में आयुषी भट्ट की तरह पहाड़ की अन्य बेटियाँ भी मुक्केबाजी में अपना कैरियर बनायेंगी और विश्व पटल पर अपनी मुक्के के पंच से परचम लहराकर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share

You cannot copy content of this page