दर्दनाक ससड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक बेटा गम्भीर

चमोली जिले में बड़ा हादसा..कार दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत.. एक बालक गंभीर घायल..

जानकारी के अनुसार पाब ग्राम (पोखरी) निवासी अनिता देवी अपने मायके देवखाल आई थी, दोपहर बाद अपने पूरे परिवार के साथ वापस जा रही थी। इस दौरान देवखाल से 200 मीटर की दूरी पर कार खाई में जा गिरी, दुर्घटना इतनी भयावह थी की कार में आग लग गई, कार में सवार 4 लोगो में से एक बेटा जिसे स्थानीय लोगो द्वारा गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, अन्य तीनो की मौके पर ही मौत हो गई, दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल हो गया, महिला के मायके में मातम छा गया, जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया की घटना के समय स्थानीय लोगो की और से मदद की गई, घटना के बाद पुलिस प्रशासन को मौके पर भेजा गया!

मृतक:
1:अनीता wo अरविन्द त्रिपाठी
2:अरविन्द त्रिपाठी
3: अनंत so अरविन्द त्रिपाठी

घायल –
अम्बुज त्रिपाठी पुत्र अरविन्द त्रिपाठी

You may have missed

Share