रूद्रप्रयाग। भाजपा के जन प्रतिनिधि व कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उमड़ी भीड़

0
Share at

 रूद्रप्रयाग। भाजपा के जन प्रतिनिधि व कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उमड़ी भीड़



रूद्रप्रयाग जनपद के मुख्यालय से लगे बचणस्यू क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन प्रतिनिधि व कार्यकर्ता सम्मान समारोह में भारी  भीड़ देखी गई। 

काण्डई  ( मुस्या गॉंव) आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक भरत सिंह चौधरी ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में रूद्रप्रयाग जनपद में सबसे अधिक विकास हुआ है। शिक्षा स्वास्थ्य और सडकों के विस्तार में अभूतपूर्व बदलाव हुआ। 

बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भरत सिंह चौधरी को 2022 में अपना समर्थन देने की बात कही है। इस दौर भाजपा संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed