कल देर सांय डंपर गिरा खाईं में, दो लोगों की मौत

0
Share at

 

कल देर सांय डंपर गिरा खाईं में, दो लोगों की मौत

नई टिहरी। जिले के प्रतापनगर के लंबगांव-बीजपुर मोटर मार्ग पर जलकूर गदेरे के समीप कल  रात एक डंपर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी रात किसी को नहीं मिली। सुबह इस घटना का पता चला। 

बताते चले कि गुरुवार रात लंबगांव-बीजपुर मोटर मार्ग पर एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे की जानकारी रातभर पता नहीं चला। जिसके चलते डंपर के चालक और परिचालक दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने खाई में गिरे डंपर को देखा। तब इसकी उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने शवों को बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान चालक जयराज सिंह (28) पुत्र कुंवर सिंह और परिचालक संतोष सिंह (35) पुत्र विजेंद्र सिंह के रूप में हुई। दोनों मृतक कंडियाल गांव के निवासी बताए जा रहे है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। उधर हादसे की खबर गांव पहुंचने के बाद गांव में मातम पसरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed