हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सास ससुर फरार

0
Share at

 हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सास ससुर फरार

डैस्क : केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

रूद्रप्रयाग। जनपद के अगस्त्यमुनि थाना के अंतर्गत चंद्रपुरी में बीते 5 नवंबर को एक महिला द्वारा आत्महत्या कर जान दे दी गई। जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर उत्पीड़न, दहेज मांगने के एवज में हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर महिला के पति सास ससुर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। जिसमें कल करीब 3 बजे महिला के पति की गिरफ्तारी कर दी गई है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। जबकि महिला के सास-ससुर फरार चल रहे हैं। 

पुलिस उपाधीक्षक गणेश कोहली  ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 नवंबर को चंद्रपुरी में विजया भारती ने फांसी लगा दी थी किंतु पुलिस पहुंचने से पूर्व महिला को फांसी से उतारा गया जिससे यह पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। जबकि मायके पक्ष द्वारा ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की विवेचना की गई विवेचना के दौरान कहीं साक्ष्य  ऐसे पाए गए जिससे यह साफ होता है कि ससुरालियों द्वारा लगातार महिला का उत्पीड़न किया जा रहा था। सबूतों के आधार पर महिला के पति सुभाष चंद्र महिला के ससुर शिवलाल टम्टा वह महिला की सास सुदामा देवी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया। 

बीते रोज शाम करीब 3:00 बजे महिला के पति सुभाष चंद्र की उनके घर से पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गई जबकि महिला के सासास-ससुर अब भी फरार चल रहे हैं पुलिस लगातार दोनों आरोपियों की ढूंढ खोज कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *