विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराने के लिए आज नाम निर्देशन पत्र दाखिल/नामांकन पत्र विक्री के दूसरे दिन जनपद की दोनों विधान सभाओं के लिए आज दो प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किए गए

0

            विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराने के लिए आज नाम निर्देशन पत्र दाखिल/नामांकन पत्र विक्री के दूसरे दिन जनपद की दोनों विधान सभाओं के लिए आज दो प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किए गए



  तथा 06 प्रत्याशियों द्वारा नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए।

            रिटर्निंग अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने अवगत कराया कि 07-केदारनाथ विधान सभा क्षेत्र से आज 01 उम्मीदवार कुलदीप सिंह रावत पुत्र मदन सिंह रावत द्वारा नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किया गया। वहीं दो उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया गया जिसमें गजपाल ंिसह रावत पुत्र ज्ञान सिंह रावत उत्तराखंड क्रांति दल तथा श्रीमती शैला रानी रावत पत्नी गजेंद्र सिंह रावत निर्दलीय द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए।

            रिटर्निंग अधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने अवगत कराया कि विधान सभा क्षेत्र 08-रुद्रप्रयाग से आज 01 निर्दलीय प्रत्याशी महावीर सिंह जगवाण पुत्र जसपाल सिंह जगवाण द्वारा नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किया गया तथा 04 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए जिसमें लक्ष्मण सिंह रावत पुत्र पुष्कर सिंह रावत एन.डी.एस. (न्याय धर्म सभा पार्टी), मोहित डिमरी पुत्र लक्ष्मी प्रसाद डिमरी उत्तराखंड क्रांति दल, सूरत सिंह झिंक्वाण पुत्र इंद्र सिंह झिंक्वाण उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेट, सुधीर सिंह रौथाण पुत्र भगवान सिंह रौथाण भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए।

                                                               

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share

You cannot copy content of this page