रुद्रप्रयाग में युवा नेता मोहित डिमरी निभा रहे हैं मजबूत विपक्ष की भूमिका: कंडारी

0

 रुद्रप्रयाग में युवा नेता मोहित डिमरी निभा रहे हैं मजबूत विपक्ष की भूमिका: कंडारी



भाजपा के जिला महामंत्री विक्रम कंडारी का बयान 


रुद्रप्रयाग। भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला महामंत्री विक्रम कंडारी ने कहा कि रुद्रप्रयाग में उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होतीहै, जिसे बखूबी रूप से मोहित डिमरी निभा रहे हैं। 


भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम कंडारी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष बहुत जरूरी है। लेकिन कांग्रेस ने मजबूती से अपनी भूमिका नहीं निभाई। इस भूमिका को उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने निभाया है। उन्होंने भाजपा को भी रास्ता दिखाया है। उन्होंने रुद्रप्रयाग में जितने भी आंदोलन किये, भाजपा ने उस पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जो भूमिका कांग्रेस की होनी चाहिए थी, वह भूमिका उत्तराखंड क्रांति दल ने निभाई है। 


उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किये हैं। यही वजह है कि जनता भाजपा को दोबारा सत्ता में लाना चाहती है। जनता में जिस तरह का माहौल दिख रहा है, उससे यही लगता है कि इस बार हम 60 पार जरूर करेंगे। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने नेतृत्व में दोबारा सत्ता में आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page