महिला की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
महिला की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
डैस्क :केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़
रुद्रप्रयाग जनपद के तुनेटा गांव निवासी विक्रम सिंह पुत्र सरोप सिंह नेगी ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन दिक्का देवी पत्नी नरेंद्र सिंह नेगी निवासी ग्राम करछुना पोस्ट बमोथ तहसील जिलासू की हत्या ससुरालियों द्वारा की गई है।
मृतक महिला के भाई नए उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग को पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा उनकी बहन की तीन बेटियां हैं जिसके कारण ससुराल पक्ष वाले बेटी होने पर उसे प्रताड़ित करते रहते थे। उन्होंने कहा सबसे बड़ी बेटी 11 साल और उसके बाद 9 साल की बेटी है जबकि एक 9 माह की बेटी होने के बाद से ही उनकी बहन को उसके पति द्वारा मारपीट गाली-गलौज किया जाता था। इसी के चलते बीते 7 मार्च 2022 की रात्रि को रात के समय उनकी बहन की हत्या कर दी गई।
वहीं उन्होंने कहा है की हत्या किए 5 दिन बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में उन्होंने कहा कहीं ना कहीं इस मामले को ससुराल पक्ष द्वारा दबाने की कोशिश किया जा रहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग को शिकायती पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।