भाजपा गौचर रानीगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं ने भरी 2022 के चुनाव के लिए हुंकार

0

 भाजपा गौचर रानीगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं ने भरी 2022 के चुनाव के लिए हुंकार


केदारखंड एक्सप्रेस न्यूज

सोनिया मिश्रा/गौचर 

आज गौचर रानीगढ़ मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष  जयकृत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद गौचर के सभागार में आहूत की गई।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी  राकेश जोशी उपस्थित रहे। 

मंडल अध्यक्ष जयकृत सिंह बिष्ट  ने कहा कि हम सभी को आपसी सहयोग से ही मिलकर चुनाव लड़ना होगा।

विधानसभा प्रभारी राकेश जोशी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा और मिलकर चुनाव में पार्टी के लिए काम करना होगा। तभी हम अबकी बार 60 के पार होंगें।

चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि आप सभी को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना होगा और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करना होगा।

पूर्व विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि हो सकता है कि हममें से किसी कार्यकर्ता का कोई अपना व्यक्तिगत कार्य न हुआ हो, लेकिन हमें एकजुट होकर संगठित रहना होगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जयकृत सिंह बिष्ट, कर्णप्रयाग विधानसभा प्रभारी राकेश जोशी, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष  सुदर्शन सिंह भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा  नवीन टाकुली, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष  पवित्रा बिष्ट, महामंत्री  कृष्णा रावत, विकासखण्ड कर्णप्रयाग के जेष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान, सभासद अनिल नेगी, सुरेंद्र लाल, प्रकाश शैली, भाजपा के वरिष्ठ नेता दलबीर कनवासी, अनूप नेगी, सुनील शैली, लक्ष्मी कांत देवली, जगदीश जोशी, महेंद्र सिंह राणा, कुंवर सिंह बिष्ट, मोहन सिंह राणा, अरविंद कुमार, रोशन कुमार, कुलदीप लाल,  विश्वेश्वरी देवी, जयंती तोमर मातृ शक्ति व अन्य कई वरिष्ठ कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share

You cannot copy content of this page