भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के बहाने बजा चुनावी बिगुल

0
Share at

 भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के बहाने बजा चुनावी बिगुल




रूद्रप्रयाग। भारतीय जनता  पार्टी द्वारा विजय संकल्प यात्रा के तहत 2022 का चुनावी बिगुल बज चुका है। रुद्रप्रयाग जनपद के विभिन्न स्थानों पर रोड शो, बाइक रैली व स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विजय संकल्प यात्रा के दूसरे दिन आज  नगरासू में बलराज पासी पूर्व सांसद, तीरथ सिंह रावत गढ़वाल सांसद , धन सिंह रावत कैबिनेट मंत्री, के साथ-साथ विजय संकल्प यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद घोलतीर में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने अपना संबोधन दिया। इसके बाद घोलतीर से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ विजय संकल्प यात्रा आगे बढ़ी  एवं उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा की  बाइक रैली भी साथ चली। जिसका शिवनंदी में स्वागत किया गया।


रुद्रप्रयाग तिराहे से भाजपा कार्यालय गुलाबराय तक रोड शो का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं भाजपा कार्यकर्ता एवं संगठन के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, विधायक भरत सिंह, कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई साह, कुलदीप आजाद नेगी वीर सिंह रावत, आशा नौटियाल शैलारानी रावत, अजेन्द्र अजय,  विक्रम कंडारी अनूप सेमवाल, अजय सेमवाल,  ओमप्रकाश बहुगुणा, सतेन्द्र बर्त्वाल आदि मौजूद थे। 


पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा जन संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़ से प्रतीत होता है कि पूरे उत्तराखंड में 2022 में 60 से ऊपर सीटें भाजपा के खाते में जाएगी। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केदारनाथ धाम से विशेष लगाव है यही कारण है क्यों उन्होंने चार धाम यात्रा को विश्व पटल पर स्थान दिया है। जिस कारण आज उत्तराखंड में भारी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं जबकि चारों धामों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए नरेंद्र मोदी ने ऑल वेदर सड़क परियोजना व रेल निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्य यहां किए हैं। कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है और जिस तरीके से जनता का समर्थन पार्टी को मिल रहा है उससे यही लगता है कि चौतरफा कमल का फूल खिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *