पौड़ी में दर्दनाक हादसा: बरात से लौट रहा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, छह की मौत और आठ घायल, सीएम ने जताया शोक

0

 पौड़ी में दर्दनाक हादसा: बरात से लौट रहा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, छह की मौत और आठ घायल, सीएम ने जताया शोक

केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

पौड़ी। पौड़ी जनपद के थाना क्षेत्र पैठाणी में बरात से लौट रहा एक वाहन(मैक्स) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। दो घायलों का सीएचसी पैठाणी व छह घायलों का उपचार जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है।

  दुर्घटना पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृत आत्माओं की  शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

  इसके अलावा स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दुख जताते हुए संवेदना प्रकट की। वहीं डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने जिला अस्पताल पौड़ी पहुंच घायलों का हालचाल जाना। 

  सोमवार को थाना क्षेत्र पैठाणी के डोबरी गांव से एक बरात सिलोली गांव गई थी। देर शाम बरात विदाई के बाद वापस डोबरी लौट रही थी। लेकिन इसी दौरान बरातियों से भरी एक मैक्स स्योली मल्ली-टीला मोटर मार्ग पर स्योली मल्ली के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्घटना में जाख गांव की एक ही परिवार की दो बेटियों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page