थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने शुरू किया गांव-गांव भ्रमण

0
Share at

 थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने शुरू किया गांव-गांव भ्रमण 

केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

थराली/नवीन चंदोला

 गांव – गांव पहुंच कर उन्होंने चुनाव में दिए भारी जनसमर्थन पर जहां मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होते हुए उनका निराकरण करने का हरसंभव प्रयत्न करने का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया।

विधानसभा चुनाव संपन्न होने एवं राज्य में एक बार फिर से भाजपा की सरकार के गठन होने के बाद थराली विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से विजयी विधायक भूपाल राम टम्टा ने प्रमुख बाजारों एवं कस्बों में आभार कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों का रूख कर दिया है। इसके तहत वह पिंडर घाटी के दूरस्थ गांव आलकोट, भटियाणा, मेटा मल्ला, मेटा तल्ला आदि गांवों के भ्रमण पर पहुंचे। जहां पर विधायक एवं उनके समर्थकों का ग्रामीणों ने ढोल- नगाड़ों, फूल मालाओं, पुष्प वर्षा सहित अन्य पारंपरिक तरीकों से भव्य स्वागत किया।

इन मौकों पर विधायक टम्टा ने चुनाव में उन्हें दिए भारी जनसमर्थन पर ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वें पहले से ही क्षेत्र की जनसमस्याओं से रूबरू हैं। उनका हमेशा प्रयास रहेगा कि वरियता के अनुसार समस्याओं का समाधान निकाला जाएं। उन्होंने अपनी वरियताओंं का जिक्र करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत यातायात सुविधा से वंचित गांवों में सड़क पहुंचाना, सड़कों की दयनीय स्थिति को सुधारना, क्षेत्र में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही शिक्षा के स्तर में सुधार लाना है। जिस पर आने वाले दिनों में वे कार्य भी शुरू कर देंगे।

इस मौके पर थराली मंडल के अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, भाजपा नेता गिरीश चमोला, भटियाणा के प्रधान पंकज जोशी, जगदीश प्रसाद, महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा नेगी, आलकोट प्रधान संगीता देवी, सरिता कंडारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष शांति देवी, सरपंच बालक सिंह कंडारी, दलवीर सिंह नेगी, नारायण सिंह बिष्ट, बख्तावर सिंह नेगी, पुष्कर सिंह रावत, महिपाल सिंह रावत, भगवान सिंह नेगी, दीवान सिंह नेगी, गोपाल सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष शाकुंभरी देवी, शांति देवी, सरोजिनी देवी, प्रकाश जोशी, नंदा बल्लभ जोशी, दमयंती जोशी, रेखा देवी, भास्कर जोशी, रामचंद्र जोशी, रघुवीर सिंह कंडारी, दीवान सिंह नेगी, भगवत सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *