कोटद्वार – पौड़ी मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, छः घायल

0

 

कोटद्वार – पौड़ी मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, छः घायल

 



 कोटद्वार आज सुबह लगभग 6:40 बजे डीसीआर के माध्यम से थाना लैन्सडाउन पर सूचना प्राप्त हुई कि दुगड्डा से गुमखाल आने वाला वाहन संख्या UK12-TA-1182 (बोलेरो) देवीखाल के पास सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। आनन फानन में थाना लैंसडाउन, चौकी गुमखाल एवं चौकी दुगड्डा से पुलिस बल  आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुँचा ओर घायलों का रेस्क्यू किया गया तथा घायलों को 108 एम्बूलेन्स के माध्यम से उपचार के लिए कोटद्वार अस्पताल भेजा गया है । जानकारी करने पर वाहन चालक ने बताया गया कि उक्त वाहन में 6 व्यक्ति सवार थे वह वाहन को दिल्ली से लकेर पाबौ जा रहा था देवीखाल के निकट अचानक नींद की झपकी आ जाने से वाहन सड़क से नीचे गिर गया।

 

घायलों का नाम पताः-
1- सते सिंह पुत्र स्व0 कुंवर सिंह (चालक), निवासी-खोलिधार, पोस्ट ऑफिस चपलोड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-26 वर्ष)।
2- पंकज सिंह पुत्र  भान सिंह, निवासी उपरोक्त (उम्र-22 वर्ष)।
3- करण सिंह पुत्र बचन सिंह, निवासी उपरोक्त (उम्र-52 वर्ष)।
4-  राजेश्वरी नेगी पत्नी सुरेंद्र सिंह नेगी, निवासी-चौरासी नौठा, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-55 वर्ष)।
5- सुरेंद्र सिंह पुत्र स्व0 प्रेम सिंह, निवासी उपरोक्त (उम्र-60 वर्ष)।
6- सुरेंद्र सिंह नेगी, पुत्र नामालूम, निवासी उपरोक्त (उम्र-55 वर्ष)।
 

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट
• आरक्षी 403 ना0पु0 सन्दीप
• आरक्षी 295 ना0पु0 आदित्य गिरी
• आरक्षी 99 ना0पु0 कपिल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share

You cannot copy content of this page