थराली के बीरेन्द्र सिंह रावत बने सरपंच परामर्शदात्री समिति के प्रान्तीय अध्यक्ष

नवीन चंदोला केदारखंड एक्सप्रेस न्यूज़/ 13 मार्च को प्रदेश मुख्यालय देहरादून में सरपंच परामर्शदात्री समिति की प्रान्तीय कार्यकारिणी का गठन व बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सरपंच परामर्शदात्री समिति बडकोट, उत्तरकाशी ने की। सरपंचों ने अपने हितों व अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सरपंच थराली (देवराड़ा) बीरेन्द्र सिंह रावत अध्यक्ष बने। जिसके लिए उन्होंने समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों का धन्यवाद किया, सरपंचों ने फूलमाला पहनाकर उनको शुभकामनाएं दी। इस क्रम में उपाध्यक्ष-विक्रम सिंह महर/ थोलदार टिहरी, सचिव-विजयपाल सिंह राणा/बड़कोट, सहसचिव-सुरेन्द्र सिंह रावत/नन्दप्रयाग, कोषाध्यक्ष-केदार सिंह बड़कोट, सलाहकार-समीर सिंह पंवार बडकोट, मिडिया प्रभारी आसिमा देवी नौगांव, महामंत्री-अवतार सिंह गैरसैंण, संरक्षक-धर्मेन्द्र सैलानि गोपेश्वर,प्रचार मंत्री- पूरण सिंह बागेश्वर , चुने गए।

You may have missed

Share