कर्णप्रयाग- ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग थराली में सुनला के पास 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हुआ सुचारू

नवीन चन्दोला /थराली/चमोली।

कर्णप्रयाग- ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग सुनला और थराली पेट्रोलपंप के बीच उतिशयाणी नामक स्थान पर थराली में बोल्डर और मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था। आज सोमवार सुबह लगभग 9:00 बजे से यह मार्ग बोल्डर और मलबा आने से अवरूद्ध हो गया था।

जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा,तथा यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके,सीमा सड़क संगठन की कड़ी मशक्कत के लगभग 5 घंटे बाद दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। बरसात के मौसम में इस स्थान पर भयंकर खतरा बना हुआ है, और इस स्थान पर लगातार भूस्खलन होता रहता है,

जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने से कई बार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर पुलिस- प्रशासन की टीम भी मौजूद रही, लगभग 5 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कर्णप्रयाग- ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब वाहनों का आवागमन शुरू हो गया हैं।

You may have missed

Share

You cannot copy content of this page