बद्रीनारायण संस्कृत विद्यालय रायकोली(थराली) में कलश यात्रा के साथ शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ

नवीन चन्दोला /थराली /चमोली।

बद्रीनारायण संस्कृत विद्यालय रायकोली, थराली में जनकल्याण हेतु त्रिजुगीनारायण से लाई हुई अखंड ज्योति/ अखंड धुनी के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन आज 5 अप्रैल 2024 से 15 अप्रैल 2024 तक हो रहा हैं। शिवमहापुराण कथा के शुभारंभ के अवसर पर आज सभी भक्तों ने सिमलसैंण गांव के तीन धारों से कलश में पानी भरकर नारायण मंदिर रायकोली तक कलश यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

सुप्रसिद्ध पौराणिक नारायणधार मंदिर गुरुकुल बद्रीनारायण संस्कृत विद्यालय रायकोली में उत्तराखंड की प्रथम महिला कथावाचिका राधिका जोशी केदारखंडी के सानिध्य में सुप्रसिद्ध कथावाचक जगदम्बा प्रसाद उनियाल के मुखारविंद से सभी भक्तों को कथा श्रवण करवाई जाएगी, जिसमें कार्यक्रम पंचोपचार पूजा, रुद्राभिषेक एवं बेलपत्री प्रतिदिन 9:00 बजे से 11:00 तक,प्रतिदिन बाल ब्रह्मचारियों द्वारा त्रिजुगीनारायण से लाई गई प्रज्वलित अखंड अग्नि में विष्णु सहस्त्रनामावली की 1008 आहुतियां से यज्ञ, तथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक कथा श्रवण कराई जाएगी,

और अंतिम दिवस भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष जीत सिंह फर्स्वाण, सचिव लक्ष्मण सिंह फर्स्वाण, कोषाध्यक्ष सुदर्शन सिंह मनराल तथा रायकोली, भेंटा, सिमलसैंण,चौण्डा, सिनई तल्ली-मल्ली,माल-बज्वाड़,देवलकोट,किमनी, आदि अनेक गांवों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, गुरुकुल के प्रबंधक नवीन जोशी ने बताया क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति हेतु इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं।

You may have missed

Share