भव्य कलश यात्रा के साथ थराली में नौ दिवसीय रामकथा और रूद्री महायज्ञ का शुभारंभ

नवीन चन्दोला /थराली चमोली।

आज बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ रामलीला मैदान थराली में रामकथा और रूद्री महायज्ञ का शुभारंभ हो चुका है, विकासखंड थराली तथा नगर पंचायत थराली के विभिन्न गांवों से आई महिला मंगल दलों ने बेतालेश्वर महादेव मंदिर थराली से मुख्य बाजार,भैरव मार्केट होते हुए स्टेट बैंक थराली के समीप तक भव्य कलश यात्रा निकाली।

थराली बेतालेश्वर मंदिर के महंत रजनीशानंद गिरी महाराज ने बताया रामलीला मैदान थराली में 21 जून से 29 जून तक नौ दिवसीय रामकथा की जाएगी तथा 30 जून को विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया जाएगा साथ ही रुद्री महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा, तथा आज बृहस्पतिवार को कलश यात्रा के पश्चात रामकथा के व्यास महामण्डलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज के शिष्य पूज्य स्वामी रामआत्मानंद गिरी महाराज द्वारा मंडप प्रवेश किया जाएगा।

104 वर्ष के पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सैनानी सत्यनारायण गिरी महाराज भी इस रामकथा में उपस्थित रहेंगे। ठाकुर शौर्य प्रताप सिंह रावत ने बताया हर वर्ष बेतालेश्वर महादेव मंदिर थराली में पूज्य रजनीशानंद गिरी महाराज के सौजन्य से रामकथा का आयोजन किया जाता है, यहां पर 54 बार रामकथा हो चुकी है, यह आयोजन 55 वीं बार हो रहा है और इस बार ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद गिरी महाराज जी का भी इस रामकथा में आगमन होगा।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह बिष्ट, बलराम बहुगुणा, प्रेम बुटोला, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, महेश उनियाल, मीना बिष्ट, प्रेम चन्द्र देवराड़ी, रजनी उनियाल, दीपा बिष्ट, कैलाश देवराड़ी (ग्राम प्रधान सूना), कला रावत, गीता देवी,उमा उनियाल, कविता देवी, आदि भक्तजन उपस्थित रहे।

You may have missed

Share

You cannot copy content of this page