कल्याणी गांव में विश्व पर्यावरण दिवस स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

Share at

राजेश्वरी राणा/केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

पोखरी । हिमाद समिति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में विकासखंड कर्णप्रयाग के कल्याणी गांव में विश्व पर्यावरण जागरूकता दिवस के अवसर पर जल स्रोतों की स्वच्छता साफ-सफाई वृक्षारोपण एवं जागरूकता रैली के पश्चात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए सीनियर सिविल जज एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि बदलते मौसम के कारणों के पीछे पर्यावरण असंतुलन का होना है उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। जिससे कि जलवायु परिवर्तन का स्वरूप हमारे सामने आ रहा है। उन्होंने बल दिया कि पंचायतें सामुदायिक संगठन एवं जन संगठनों की भागीदारी से जैविक एवं अजैविक कूड़े का निस्तारण किया जाना होगा तथा प्लास्टिक के उपयोग के प्रतिबंध में जन समुदाय की भागीदारी का होना नितांत आवश्यक है।

इस अवसर पर हिमाद के सचिव उमाशंकर बिष्ट ने कहा कि पर्यावरणीय संतुलन को बनाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा तथा वनों के प्रबंधन एवं संरक्षण में आमजन की भूमिका सुनिश्चित करनी होगी उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन के कारण हमारे कृषि एवं वनों पर भी प्रभाव सीधा पड़ रहा है। बैठक में करणप्रयाग विकासखंड की ब्लॉक प्रमुख चंद्रेश्वरी रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व एवं वनों के संरक्षण में वन पंचायतों की जिम्मेदारियों पर बल दिया।

इस अवसर पर हिमाद की समन्वयक प्रभा रावत ने संस्था द्वारा संचालित ईकोलैब के माध्यम से संचालित बाल एवं किशोर संगठन के सदस्यों को पर्यावरण जागरूकता. पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति बच्चों की समझ को विकसित करने पर जोर दिया. साथ ही विकासखंड दशोली के मासौ गांव में चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा 1098 के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

जागरूकता शिविर में ग्राम प्रधान कल्याणी दीपा देवी. ग्राम संगठन की अध्यक्षा पार्वती देवी बबीता देवी. राधा देवी तथा हिमाद के संदीप चौहान. काजल रावत. अनीता. पंकज पुरोहित. मनोज सिंह. लीला देवी. कामाक्षी खन्ना. अंजलि मियां. प्रीति नेगी सहित युवक मंगल दल कल्याणी महिला मंगल दल अध्यक्ष पवित्रा देवी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।