मखेत में गुलदार द्वारा हमला कर एक महिला को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत


रिपोर्ट : कुलदीप राणा आजाद/रूद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग : विकासखंड जखोली के अन्तर्गत मखेत गांव के आश्रम नामी तोक में बीती सांय को एक‌ 65 बर्षीय महिला रामेश्वरी देवी पत्नी कैलाश सिंह बुटोला को‌ गुलदार ने अपना निवाला बना दिया है। महिला अपने घर केस पास खेत में काम कर रही थी, अचानक घात लगाये गुलदार ने महिला पर हमला कर उसे मार डाला। जब तक आस पर के लोग घटना स्थल पर पहुँचते तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी। इसी वर्ष अब तक तीन महिलाओं को गुलदार अपना निवाला बना चुका है जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर चुका है बावजूद गुलदार वन विभाग की पकड़ दूर है।

उधर आज स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में मयाली बाजार में जाम लगा दिया है जिसके बाद मयाली से रूद्रप्रयाग, चिरबटिया और जखोली ब्लॉक के सभी मार्ग बंद हो गये हैं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लोग भारी आक्रोश में हैं और लोगों की मांग है कि जब तक नरभक्षी गुलदार को शूट ऑउट नहीं किया जाता तब तक जाम नहीं खोला जायेगा।। फिलहाल वन विभाग और पुलिस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Share

You cannot copy content of this page