रुद्रप्रयाग में कांग्रेस के कुवंर सजवाण बने नये जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
रुद्रप्रयाग में कांग्रेस के कुवंर सजवाण बने नये जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
रूद्रप्रयाग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के संगठनात्मक ढाचे को मजबूत करने के लिए जिला एवं महानगर इकाइयों के कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। कार्यकारी अध्यक्षों में अधिकांश नए चेहरे शामिल किए गए हैं। रूद्रप्रयाग जिले में छात्र संघ अध्यक्ष, एनएसयूआई में जिलाध्यक्ष के साथ विभिन्न पदो के साथ जिला महामंत्री और तत्कालीन कांग्रेस सरकार में युवा कल्याण में जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहे कुँवर सजवाण को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।
कुंवर सजवाण के जिलाध्यक्ष घोषित होने पर रूद्रप्रयाग में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता एवं पार्टी के लिए समर्पित व्यक्ति को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा का आभार प्रकट किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट, विनोद राणा, गणेश तिवारी, कुलदीप कंडारी, संपन्न नेगी, कुंवर लाल आर्य, दीपा देवी, देवेश्वरी देवी, शशि सेमवाल, प्रमुख विजया देवी, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिक्वाण, पूर्व दर्जा धारी मंत्री देवेंद्र झिक्वाण, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा रुद्रप्रयाग वीरेंद्र बुटोला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा आदि ने खुशी जताई।